Uttar Pradesh

‘जनता दर्शन’ में योगी ने दिया भरोसा, कहा…फिक्र न करिए, इलाज के खर्च में सरकार देगी मदद

गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों से मिले, गंभीर बीमार मरीजों के लिए इस्टीमेट बनवाने के निर्देश, अधिकारियों से कहा हर केस में तेजी दिखे, जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ तुरंत मिले

गोरखपुर, 6 अप्रैल 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी। उन्होंने कहा कि मरीज का इस्टीमेट सरकारी अस्पताल से बनवाकर भेजा जाए, खर्च का इंतजाम कराया जाएगा।

सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में लोगों को बैठाकर एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अफसरों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए।

CM Yogi's Janta Darshan Healthcare Financial Support (1)

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का हल कराया जाएगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि पीड़ितों के साथ संवेदनशील रवैया रखें और निस्तारण में ढिलाई न हो। जिन लोगों को इलाज के लिए आर्थिक मदद चाहिए, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया तेजी से पूरी कर शासन को भेजी जाए ताकि मदद समय पर मिल सके।

जनता दर्शन में कैंसर से जूझ रहे मरीज के परिजन ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि मरीज को बड़े सरकारी अस्पताल में दिखाकर खर्च का पूरा इस्टीमेट तैयार कराया जाए, सरकार पूरा सहयोग करेगी।

CM Yogi's Janta Darshan Healthcare Financial Support (2)

एक और मामले में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक छात्रा ने पढ़ाई के लिए फीस जमा न कर पाने की परेशानी बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को उसकी फीस का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसी तरह सिद्धार्थनगर से आई एक महिला को पेंशन और दूसरी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी अफसरों को कहा गया। सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जो पात्र लोग अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें बिना देरी के जोड़ा जाए और हर केस में कार्रवाई जमीन पर दिखे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  PM पोषण योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य, शिक्षा के साथ मजबूत हो रही सेहत की नींव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button