Entertainment

आशा भोसले को मिला राजकीय सम्मान…श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

अंतिम दर्शन को आवास पर उमड़ा जनसैलाब, एआर रहमान, सलमान, शाहरुख समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार ने भीड़ सीमित रखने को कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क 13 अप्रैल 2026:

संगीत जगत की दिग्गज आवाज आशा भोसले को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। रविवार 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। सोमवार को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार तय है।

लोअर परेल स्थित उनके आवास पर सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पार्थिव शरीर को बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया है, जहां आम लोगों को भी दर्शन की इजाजत दी गई है। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जा रही है, पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है और पुलिस व्यवस्था संभाले हुए है।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.30.56 AM

ये भी पढ़ें:

फिल्म और संगीत जगत के कई बड़े नाम उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। एआर रहमान सुबह उनके घर पहुंचे और चुपचाप श्रद्धांजलि अर्पित की। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताते हुए इसे संगीत जगत की बड़ी क्षति बताया। शाहरुख खान ने उन्हें भारतीय सिनेमा की आधारशिला बताते हुए भावुक संदेश साझा किया। अक्षय कुमार ने भी कहा कि इस नुकसान को शब्दों में बयान करना मुश्किल है।

शत्रुघ्न सिन्हा, रमेश सिप्पी, ऊषा उत्थुप, रणदीप हुड्डा और कई अन्य कलाकारों ने भी उन्हें याद किया। फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्म का गाना रिलीज टालकर श्रद्धांजलि दी। वानखेड़े स्टेडियम में भी उनके सम्मान में श्रद्धांजलि दी गई, जहां दर्शकों और खिलाड़ियों ने उन्हें याद किया।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.30.55 AM

परिवार की ओर से बताया गया है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन की व्यवस्था रखी गई है। इसके बाद पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा। बेटे आनंद ने लोगों से अपील की है कि अंतिम संस्कार के समय ज्यादा भीड़ न जुटाएं, ताकि व्यवस्था में दिक्कत न हो।

आशा भोसले का पार्थिव शरीर रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर लाया गया था। इसके बाद से ही उनके चाहने वालों, फिल्मी हस्तियों और नेताओं का लगातार आना-जाना बना हुआ है। उनके निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है और संगीत जगत में एक बड़ा खालीपन महसूस किया जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  KGMU के वांटेड रेजीडेंट डॉ. रमीज पर इनाम हुआ 50 हजार... धर्मांतरण के आरोपी माता-पिता गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button