Uttarakhand

डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में मंच पर अश्लीलता… गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद डालनवाला थाने में मुकदमा, कार्यक्रम में सीएम के जाने के बाद मंच से बिगड़ा माहौल, कॉलेज प्रशासन भी जांच में जुटा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 13 अप्रैल 2026:

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा की टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद डालनवाला थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्यक्रम 10 अप्रैल को छात्र संघ सप्ताह के समापन पर आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सीएम के जाने के बाद मंच पर माहौल अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि गायक ने किसी को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राएं, स्टाफ और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी असहज हो गए।

अधिवक्ता सेवा मंच के अध्यक्ष संदीप मोहन चमोली की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना डालनवाला पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को जांच में शामिल किया गया है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। विवाद बढ़ने पर गायक ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उधर घटना के बाद कई सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। कॉलेज प्रशासन ने भी मामले को गंभीर मानते हुए अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button