Varanasi

वाराणसी : प्रोटेक्शन एक्ट की मांग पर वकीलों का प्रदर्शन… डीएम ऑफिस पर धरना

लगातार हमलों से नाराजगी, आफिस के पोर्टिको में जमा हुए सैकड़ों अधिवक्ता, कानून लागू न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी, ज्ञापन सौंपा

विकास गोंड

वाराणसी, 16 अप्रैल 2026:

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को वाराणसी में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय के पोर्टिको में जुटे और धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरे परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही।

प्रदर्शन की अगुवाई सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने की। दोनों पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता एक साथ धरने में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-16 at 2.28.48 PM

Advertisement

अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे डर का माहौल बन गया है। उनका कहना रहा कि सुरक्षा को लेकर सरकार का रवैया ढीला नजर आ रहा है, ऐसे में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू किया जाना जरूरी है।

महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। अगर उनकी सुरक्षा ही तय नहीं होगी तो पूरी प्रक्रिया पर असर पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग रखी गई।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कश्मीर में सहेजी जाएगी विरासत, करोडों की लागत से ' 17 प्रमुख मंदिरों, तीर्थ स्थलों ' का नवीनीकरण करेगी सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link