Uttarakhand

IIM काशीपुर : अंतरराष्ट्रीय लाइब्रेरी सम्मेलन का आगाज… डेटा युग में बदलती भूमिका पर जोर

मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ, डिजिटल समय में लाइब्रेरी को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की जरूरत बताई कहा-राज्य सरकार का ढांचे को मजबूत करने और पढ़ाई को ज्यादा सुलभ बनाने पर फोकस

योगेंद्र मलिक

काशीपुर, 16 अप्रैल 2026:

आईआईएम काशीपुर में एशियन लाइब्रेरीज़ का 9वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 16 से 18 अप्रैल तक होगा। सम्मेलन का विषय है बदलता सूचना परिदृश्य और भविष्य के लिए लाइब्रेरी को तैयार करना।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि आज के डेटा आधारित दौर में लाइब्रेरी की भूमिका पहले से ज्यादा अहम हो गई है। उन्होंने कहा कि जानकारी की भरमार के बीच सही सूचना तक आसान पहुंच जरूरी है, इसमें लाइब्रेरी बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 6.33.34 PM

उन्होंने तक्षशिला और नालंदा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा काफी समृद्ध रही है। अब जरूरत है कि लाइब्रेरी को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए, ताकि ये सिर्फ किताबों तक सीमित न रहकर डिजिटल ज्ञान केंद्र बन सकें।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि उत्तराखंड सरकार लाइब्रेरी के ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। साथ ही पढ़ाई को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। सम्मेलन में आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके शर्मा, प्रो. एवी रमण समेत कई लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग के अंतिम दिन टूटे रिकॉर्ड, मेहक शर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button