anand ji.jpg (1)

आनंद शर्मा

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात देवा-महादेवा महोत्सव, सांस्कृतिक आयोजन के साथ सीएम व पीएम की जनसभाओं का कवरेज किया। इसके साथ ही पत्रकारिता के इच्छुक युवाओं को न्यूज लिखने के गुर सिखाए। आज वो बड़े बैनर में कुशलता से काम कर रहे है। लखनऊ में ‘संदेश वाहक’ में सब एडिटर के रूप में भी काम किया। प्रिंट मीडिया के बाद नई पारी की शुरुआत न्यूज पोर्टल के साथ की। पांच साल से न्यूज पोर्टल पर कार्य का सिलसिला जारी है। मानवीय पहलू रखने वाली खबरों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं।

Back to top button
Secret Link