जगत बंधु मिश्रा
जगत बंधु मिश्रा मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्ष से ज्यादा समय से सक्रिय हैं। दैनिक जागरण के पानीपत एडिशन से जूनियर रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की। इसके बाद स्वतंत्र भारत, दैनिक भास्कर जैसे अखबारों में शिक्षा और व्यापार क्षेत्र में रिपोर्टिंग की। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश से जुड़कर समाचार वाचन और लेखन कार्य किया।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लखनऊ से शुरू हुए नेशनल वॉइस चैनल से जुड़कर बतौर असिस्टेंट प्रोडूसर बुलेटिन तैयार करने और पैकेज लिखने के साथ वॉइस ओवर पर काम किया। डिजिटल मीडिया से जुड़ाव में पब्लिक न्यूज टीवी, न्यूज फॉरवर्ड, अमृत विचार डॉट कॉम और संदेशवाहक न्यूज में खबरों की एडिटिंग की।