विभु त्रिपाठी
विभु त्रिपाठी पत्रकारिता जगत में पिछले 13 वर्षों से ज्यादा समय से सक्रिय हैं। लखनऊ से प्रकाशित उर्दू दैनिक आग से इन्होंने जूनियर रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की। 8 वर्ष समाचार प्लस न्यूज चैनल के यूपी ब्यूरो में सीनियर रिपोर्टर/एंकर के तौर पर राजनीति, शिक्षा एवं मनोरंजन जैसी बीट पर पत्रकारिता, लाइव शोज़ व इंटरव्यू किए। इसके बाद कुछ समय साधना प्लस न्यूज चैनल में भी कार्यरत रहे। बदलते दौर में डिजिटल मीडिया से जुड़े और मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया एवं क्रिएटिव टीम में रहते हुए कॉन्टेंट राइटर व वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर कार्य किया। पत्रकारिता के अलावा विभु गायन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे ग़ज़ल एवं उप शास्त्रीय विधा में कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें डॉ अखिलेश दास फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया वॉयस ऑफ लखनऊ सम्मान उल्लेखनीय है। वर्तमान में द हो हल्ला से जुड़कर बतौर कॉन्टेंट राइटर काम कर रहे हैं।