National

‘Waka Waka’ के बाद अब ‘Dai Dai’ का जादू…जानिए क्यों शकीरा का यह वर्ल्ड कप सॉन्ग है सबसे अलग

विश्व स्तर पर गाने की मची धूम, गाने की रॉयल्टी से होने वाली कमाई से होगी दुनिया भर के गरीब और वंचित बच्चों की मदद

न्यूज डेस्क, 21 मई 2026:

फुटबॉल प्रेमियों और संगीत के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। साल 2026 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच अभी से सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस बार सिर्फ फुटबॉल के मैदान पर ही नहीं बल्कि म्यूजिक स्टेज पर भी ऐसा इवेंट होने जा रहा है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। शकीरा एक बार फिर से फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने नए गाने के साथ इतिहास दोहराने के लिए लौट आईं हैं। कोलंबियन सिंगर शकीरा ने नाइजीरिया के ग्लोबल सुपरस्टार बर्ना बॉय के साथ मिलकर 2026 वर्ल्ड कप का ऑफिशियल एंथम ‘डाइ डाइ’ रिलीज कर दिया है जिसका मतलब होता है चलो चलें।

‘वाका वाका’ के बाद शकीरा के ‘डाइ डाइ’ का बढ़ता क्रेज

क्या आपको साऊथ अफ्रीका वर्ल्ड कप का वो आइकॉनिक सॉन्ग ‘वाका वाका’ याद है? यूट्यूब पर 400 करोड़ से अधिक व्यूज बटोरने वाला शकीरा का वो गाना आज भी इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय वर्ल्ड कप एंथम माना जाता है। अब इस नए गाने ने भी विश्व स्तर पर अपनी धूम मचा रखी है। इस सॉन्ग को वैश्विक स्तर पर सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे स्पोटीफाई, एप्पल म्यूजिक, जियो सावन, विंक म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक और इसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। इसके शानदार ट्रैक में डांस-पॉप म्यूजिक का ऐसा बेजोड़ मिश्रण है जो फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है।

नेक मकसद के लिए दान होगी पूरी कमाई

यह गाना सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि एक बेहद नेक मकसद के लिए बनाया गया है। शकीरा इस नए गाने की रॉयल्टी से होने वाली अपनी पूरी कमाई ‘फीफा ग्लोबल सिटीजन एजुकेशन फंड’ को दान कर रही हैं ताकि दुनिया भर के गरीब और वंचित बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद के सपनों को पूरा किया जा सके। इसके अलावा शकीरा अपने आगामी टूर के हर एक बिकने वाले टिकट से भी 1 डॉलर का इस फंड में दान कर रही हैं। इसके अलावा आप जितनी बार भी यूट्यूब या स्पॉटिफ़ाई पर इस गाने को सुनेंगे वह सीधे तौर पर गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच 11 जून 2026 को मेक्सिको के ऐतिहासिक एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में और फाइनल मैच 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button