Hardoi City

शादी से चार दिन पहले टूटा रिश्ता… युवती से संबंध बनाने के बाद युवक ने रखी ये शर्त

गोदभराई व तिलक की रस्में पूरी होने के बाद शादी की तैयारियां अंतिम दौर में थीं, युवती पक्ष का आरोप युवक ने पहले शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए, फिर कार और सोने की अंगूठियों की मांग रख दी, मांग पूरी न होने पर उसने विवाह से इनकार कर दिया

हरदोई, 1 जून 2026:

हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद दहेज की मांग को लेकर रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर युवक समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि शादी से पहले युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दहेज की नई मांग रखकर विवाह से इनकार कर दिया।

टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की शादी नौरंगपुर निवासी जैनेंद्र गौतम से तय हुई थी। आठ मार्च को तिलक और नौ मार्च को गोदभराई की रस्म हो चुकी थी। चार जून को विवाह होना था। आरोप है कि शादी तय होने के बाद जैनेंद्र और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद उसने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता पक्ष का कहना है कि बाद में युवक ने दहेज में कार और सोने की तीन अंगूठियों की मांग शुरू कर दी। परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें:

युवती की मां के मुताबिक शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने कर्ज लिया, घरेलू सामान तक बेचा और हलवाई समेत अन्य इंतजामों की बुकिंग कर दी थी। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। ऐसे में ऐन वक्त पर रिश्ता टूटने से परिवार मुश्किल में पड़ गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर जैनेंद्र गौतम, उसके पिता देशराज, भाई रामेंद्र और विवेक, मां सुशीला, परिवार के रामचंद्र तथा जैनेंद्र की बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हरदोई : दरोगा ने मृत व्यक्ति से लिए 'बयान'...पत्नी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button