Lucknow City

फार्मासिस्ट बना डॉक्टर… सीएचसी में मरीज देखने के मामले में सीएमओ सख्त, जांच के आदेश

'द हो हल्ला' न्यूज पोर्टल पर खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया, सीएमओ ने आरोपी फार्मासिस्ट को हटाने का भरोसा दिया है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की भूमिका भी जांच के दायरे में

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 1 जून 2026:

मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी के दौरान एक फार्मासिस्ट के खुद को डॉक्टर बताकर मरीज देखने का मामला तूल पकड़ गया है। एक दिन पूर्व ‘द हो हल्ला’ न्यूज पोर्टल में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही संबंधित फार्मासिस्ट को हटाने का आश्वासन भी दिया है।

बता दें कि शनिवार सुबह करीब छह बजे मोहनलालगंज निवासी नीतिका अपनी बीमार बेटी को लेकर सीएचसी पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे और फार्मासिस्ट विवेक खुद को डॉक्टर बताकर मरीज का इलाज करने लगा। परिजनों को शक होने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें:

परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने मरीज को देखने के बजाय सिर्फ एक इंजेक्शन लगाने की सलाह दी और वापस चले गए। इस दौरान डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा फार्मासिस्ट इलाज करता रहा। आरोप है कि पूछताछ करने पर उसने कहा कि इलाज से मतलब रखो, डिग्री से नहीं।

Advertisement

घटना से नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही थी। लोगों का कहना है कि आरोपी फार्मासिस्ट का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। उस पर पहले भी मरीजों और अस्पताल के अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं। इस ताजे मामले को लेकर सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र भी भेजा था। इस पत्र में तबादले की संस्तुति की गई थी।

सीएमओ लखनऊ ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि संबंधित फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उस रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  ठंड में बढ़ी परेशानी... लखनऊ में आज पानी और बिजली दोनों की कटौती, इन इलाकों के लोग होंगे प्रभावित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link