National

कैकेयी का जीवंत मंचन : भावनाओं, संवेदनाओं और नए दृष्टिकोण ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई के अंधेरी स्थित वेदा कुनबा थियेटर में ABSS Theatre Group की प्रस्तुति ने कैकेयी के चरित्र को नए नजरिए से किया प्रस्तुत

मुंबई, 5 अप्रैल 2026:

मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित वेदा कुनबा थियेटर में अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्थान (ABSS Theatre Group) के कलाकारों ने नाटक ‘कैकेयी’ का प्रभावशाली मंचन किया। यह नाट्य प्रस्तुति केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रही अपितु दर्शकों के लिए एक गहन भावनात्मक और विचारोत्तेजक अनुभव बनकर उभरी।

मूलतः लखनऊ के रहने वाले प्रख्यात रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक में उनकी रचनात्मक दृष्टि और सशक्त निर्देशन स्पष्ट रूप से झलकता है। उन्होंने कैकेयी के उस पक्ष को सामने लाने का प्रयास किया जिसे आमतौर पर गलत समझा जाता है। नाटक में उनके त्याग, संघर्ष और मातृत्व को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया। इसने दर्शकों को पारंपरिक धारणाओं से हटकर सोचने पर मजबूर कर दिया।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 1.22.57 PM

संगीत निर्देशक कुमार मंजुल द्वारा तैयार किया गया संगीत इस प्रस्तुति की आत्मा साबित हुआ। हर दृश्य में संगीत ने भावनाओं को गहराई दी और वातावरण को प्रभावशाली बनाया। साथ ही प्रकाश व्यवस्था, मंच सज्जा और तकनीकी संयोजन इतने सटीक थे कि हर दृश्य दर्शकों के मन में उतरता चला गया। भावनात्मक दृश्यों के दौरान जहां दर्शकों की आंखें नम हुईं वहीं कई अवसरों पर तालियों की गूंज ने कलाकारों का उत्साह दोगुना कर दिया।

नाटक में डिंपल नेगी, देविका पटेल, अक्षयारिका दास, गीतांजलि चव्हाण, प्रिया पचोरी, प्रतिक्षा निर्मल, कशिश रीना सिंह, शैरन मथायास, मनी कुमार, जय कुमार, कर्ण, कृष्णा, नकुल शर्मा, ध्रुवा खानचंदानी, धैर्य खानचंदानी, प्रेम अग्रवाल, दीपक यादव, अर्श, साकेत राय, प्रांजल जेटली सहित सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से कैकेयी, मंथरा और दशरथ के दृश्यों ने दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ।

नाटक की सफलता में बैकस्टेज टीम की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही। लाइटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और साउंड इफेक्ट्स के बेहतरीन समन्वय ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गूंज के साथ पूरी टीम का अभिनंदन किया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button