Lucknow City

कृषि नवाचार को सम्मान : लखनऊ में 45 वैज्ञानिकों को पुरस्कार, डॉ. सत्य प्रकाश को लाइफटाइम अचीवमेंट

लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में सीएम योगी ने किया सम्मानित, आधुनिक तकनीक और स्टार्टअप्स पर भी जोर

लखनऊ, 8 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में बुधवार को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना 2025-26 के तहत 15 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। वर्ष 2025 में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 30 वैज्ञानिकों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कृषि में आधुनिक तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा हुई।

समारोह का मुख्य आकर्षण लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रहा। यह सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के सब्जी विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश को प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान श्रेणी में डॉ. लोकेश कुमार गंगवार को सम्मानित किया गया। सब्जी एवं उद्यान विज्ञान में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश चन्द्र मिश्रा को पुरस्कार मिला।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 4.12.34 PM

पशुपालन, पशुचिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार गंगवार को सम्मानित किया गया। जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में डॉ. वैशाली को तथा सामाजिक विज्ञान (कृषि प्रसार, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान एवं सांख्यिकी) में डॉ. कृष्ण कुमार सिंह को पुरस्कार प्रदान किया गया।

विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर की डॉ. श्वेता को दिया गया। वहीं युवा वैज्ञानिक पुरस्कारों में कृषि विज्ञान के लिए डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, उद्यान विज्ञान के लिए डॉ. मनीष पांडेय, पशु विज्ञान के लिए डॉ. प्रमिला उमराव और जैव प्रौद्योगिकी के लिए डॉ. विशाल चुग को सम्मानित किया गया। सामाजिक विज्ञान में डॉ. रूपन रघुवंशी को भी युवा वैज्ञानिक के रूप में पुरस्कृत किया गया।

उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस के लिए कृषि विज्ञान में डॉ. उत्कर्ष सिंह, उद्यान विज्ञान में डॉ. निमित सिंह और सामाजिक विज्ञान में डॉ. संदीप कुमार को सम्मान मिला। इसके अलावा लैंडस्केप रिस्टोरेशन लीडरशिप अवॉर्ड हैदराबाद के इक्रीसेट के डॉ. रमेश सिंह को झांसी के टहरौली क्लस्टर में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 4.13.20 PM

संस्थागत स्तर पर रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी को उत्कृष्ट कृषि संस्थान का पुरस्कार मिला। यूपी एग्री स्टार्टअप श्रेणी में ड्रोनटेक लैब नोएडा, गरिमा डी-हाइड्रेटेड फूड एलएलपी मेरठ, ग्रीनॉक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म बागपत और वेलविद इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को सम्मानित किया गया।

समारोह में हापुड़ की 121 वर्ष पुरानी गोशाला के संचालक सुरेश कुमार गुप्ता को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया और कहा कि कृषि को उत्पादन से आगे बढ़ाकर लाभकारी बनाने के लिए तकनीक और नवाचार को अपनाना समय की आवश्यकता है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button