Lucknow City

लखनऊ के नेहरू इन्क्लेव के 50 हजार निवासियों को बड़ी राहत, अब नगर निगम संभालेगा रखरखाव

एलडीए ने गोमतीनगर स्थित आवासीय योजना को औपचारिक रूप से किया हैंडओवर, सड़कों, नालियों, पार्कों और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद

लखनऊ, 26 मार्च 2026:

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नेहरू इन्क्लेव योजना में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस आवासीय योजना को औपचारिक रूप से नगर निगम के हवाले कर दिया है। अब यहां की सड़कों, नालियों, पार्कों और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का रखरखाव नगर निगम द्वारा किया जाएगा।

अब तक इन सुविधाओं की जिम्मेदारी एलडीए के पास थी लेकिन हैंडओवर के बाद नगर निगम सीधे तौर पर क्षेत्र की देखरेख करेगा। इससे स्थानीय निवासियों को बेहतर और नियमित सेवाएं मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर सफाई, जलनिकासी और प्रकाश व्यवस्था में सुधार देखने को मिल सकता है।

WhatsApp Image 2026-03-26 at 11.15.30 AM

एलडीए ने योजना में बचे हुए विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए नगर निगम को 12 करोड़ रुपये की धनराशि भी ट्रांसफर की है। यह राशि सड़कों के सुधार, नालों की मरम्मत और पार्कों के रखरखाव जैसे कार्यों में खर्च की जाएगी।

हैंडओवर से पहले एलडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसमें अधूरे कार्यों का आकलन किया गया। इसके आधार पर जरूरी बजट तय कर उसे स्वीकृति दी गई।

अब जिम्मेदारी स्पष्ट होने से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के बेहतर रखरखाव की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह कदम बड़ी राहत साबित हो सकता है। नगर निगम के जिम्मा संभालने से नेहरू इन्क्लेव में सुविधाओं का स्तर सुधरेगा और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button