Prayagraj

श्रृंगवेरपुर में हाईवे पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का धरना…मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े

अवैध कब्जे का आरोप, समर्थकों संग सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन समझाने में जुटा, एंबुलेंस व स्कूली वाहन जाम में फंसे

प्रयागराज, 23 मार्च 2026:

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुरधाम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद समर्थकों के साथ जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए। उनके साथ निषाद पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री ने मांग रखी कि मंदिर के पास बनी मस्जिद को हटाया जाए। उन्होंने यहां अवैध कब्जे का आरोप भी लगाया।

दरअसल, प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में निषाद पार्टी की रैली सोमवार को ही प्रस्तावित है। मंत्री संजय निषाद इसी रैली में शामिल होने पहुंचे थे। आज महाराजा गुहाराज निषाद का जन्मदिन भी है, इसलिए वह निषादराज पार्क में पूजा करने गए थे। वहां मस्जिद देखकर उन्होंने उसे हटाने की मांग करते हुए हाईवे पर धरना शुरू कर दिया

WhatsApp Image 2026-03-23 at 3.52.58 PM

धरने के दौरान मंत्री ने कहा कि श्रृंगवेरपुर में निषादराज के किले का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने इलाके में अवैध अतिक्रमण और खनन रोकने की मांग भी उठाई। इससे पहले भी वह इसी मुद्दे को लेकर विरोध जता चुके हैं। कहा कि 15 साल पहले मंदिर के पुजारी की हत्या कर यहां मस्जिद बनाई गई।

धरने की भनक मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मंत्री को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे किसी ठोस कार्रवाई के बिना सड़क खाली करने को तैयार नहीं हुए। इससे प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस से लेकर स्कूल बसें तक फंसी रहीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button