Hardoi City

गंगा एक्सप्रेस वे पर चोरों के गिरोह से भिड़ंत…तीन गिरफ्तार , एक को पैर में लगी गोली

चार पहिया वाहन लेकर गांवों में करता था रेकी, आसपास इलाकों में फैला था पशु चोरों का आतंक

हरदोई 1 फरवरी 2026:

हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। ज्यूरी गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड पर हुई इस कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

बताया गया कि सवायजपुर के पलियापुर निवासी प्रमोद ने रविवार रात भैंस चोरी की सूचना दी थी। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने के बाद हरपालपुर पुलिस ज्यूरी गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध पिकअप डाला आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालकों ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

WhatsApp Image 2026-02-01 at 11.48.02 AM

पुलिस की फायरिंग में एटा निवासी गुलशेर के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके से उसके साथी गिरधारी (फिरोजाबाद) और भोला (एटा) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक भैंस, पिकअप डाला, 80 हजार रुपये की नकदी, दो तमंचा बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि बरामद पिकअप गाड़ी कल 31 जनवरी को ही लोनार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बेहद शातिर है जो दिन में पशुओं की रेकी करता था और रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पकड़े गए अभियुक्त हरपालपुर, कछौना, लोनार और सवायजपुर क्षेत्र में सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button