Uttar Pradesh

लखीमपुर में सौगातों की बारिश : CM योगी ने बांटी आर्थिक सहायता, नौकरी व घर की चाबियां

कई योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे मंच से मिला लाभ, लाभार्थियों के चेहरे पर साफ झलकी खुशी

लखीमपुर खीरी, 11 अप्रैल 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी (पलिया) में आयोजित कार्यक्रम में विकास और जनकल्याण की कई सौगातें एक साथ दीं। इस दौरान उन्होंने थारू जनजाति के परिवारों और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर बसे लोगों को भौमिक अधिकार पत्र वितरित कर उन्हें जमीन का वैध हक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री के हाथों भौमिक अधिकार पत्र प्राप्त करने वालों में बालकृष्ण, रामखेलावन, भज्जीराम, रामनरेश और रामकुमार जैसे लाभार्थी शामिल रहे, जिनके चेहरे पर अपने अधिकार मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाओं का भी लाभ सीधे लाभार्थियों को दिया गया। आंगनबाड़ी भर्ती के तहत ऊषा देवी (ध्यानपुर), संध्या कुमारी (पुरैना) और मीना कुमारी (सूरमा) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

CM Yogi in Lakhimpur Job Letters and Home Keys (1)

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बल्लू देवी, शीतल और बेबी को उनके नए घरों की चाबियां दी गईं। इससे उनका अपना घर पाने का सपना पूरा हुआ। इसके अलावा एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत अंशु गुप्ता, शिव गुप्ता और संस्कार अग्रवाल को आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुंवर सेन, अमित जिंदल और रामचंद्र को भी लाभ मिला। कार्यक्रम में नाबार्ड द्वारा संचालित योजना के तहत पूनम विश्वकर्मा को भी चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button