नई दिल्ली, 1 फरवरी 2026:
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज थोड़ी देर में संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने बजट की कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी। प्रधानमंत्री भी संसद भवन पहुंच चुके हैं।
बजट सुबह 11 बजे बजट पेश होगा इससे देश को यह साफ तस्वीर मिलेगी कि आने वाले साल में सरकार की आर्थिक राह किस दिशा में जाएगी। फिलहाल आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि कई वर्षों बाद केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक मौका माना जा रहा है। लगातार नौ बजट पेश करने वाली वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जिससे उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया है।

इस बजट से सरकार के सामने विकास की रफ्तार बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन संभालने और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। माना जा रहा है कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर पर खास ध्यान दिया जाएगा। टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और इनोवेशन से जुड़े क्षेत्रों के लिए नई घोषणाएं हो सकती हैं।
मिडिल क्लास से लेकर कारोबारी वर्ग तक की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं। आम लोगों को महंगाई से राहत की उम्मीद है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों जैसे दाल, तेल, चावल, सब्जियां, दवाइयों या बिजली और पानी से जुड़े टैक्स में कटौती हो सकती है। इससे घर का बजट संभालना कुछ आसान हो सकता है। सरकार टैक्स सिस्टम को और आसान बनाने की दिशा में भी कदम उठा सकती है, ताकि टैक्स भरने की प्रक्रिया सरल हो और लोगों पर बोझ कम पड़े। रोजगार सृजन, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा और आर्थिक स्थिरता इस बजट के अहम मुद्दे माने जा रहे हैं।






