National

दस साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा…नोएडा एसटीएफ ने एक-एक लाख के दो इनामी दबोचे

पीलीभीत में किये कई क्राइम, अयोध्या में वर्ष 2016 में तमसा नदी किनारे लूटपाट कर की थी युवक की हत्या, दोनों आरोपी सगे भाई

अयोध्या, 3 फरवरी 2026:

करीब दस साल से फरार चल रहे दो इनामी अपराधियों को आखिरकार नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बीकापुर कोतवाली पुलिस की मदद से पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और हत्या, लूट समेत कई संगीन मामलों में वांछित थे।
दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के रायपुर विचपुरी निवासी मोहम्मद नसीव और मोहम्मद हसीब के रूप में हुई है। इनके खिलाफ वर्ष 2016 में कोतवाली बीकापुर में हत्या, लूट और साक्ष्य छिपाने जैसे मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी 2016 को तमसा नदी के पिपरी पुल के पास एक युवक का शव मिला था। जांच में सामने आया कि गमछे से गला कसकर युवक की हत्या की गई थी और उसके बाद लूटपाट की गई। विवेचना के दौरान इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि नसीव और हसीब फरार चल रहे थे।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के खिलाफ पीलीभीत जिले में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों लगातार ठिकाने बदलते रहे और काफी समय तक मध्य प्रदेश में छिपकर रह रहे थे। लंबे समय से चल रही तलाश के बाद सोमवार सुबह नोएडा एसटीएफ ने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन सिंदूर के बाद फुस्‍स हुआ पाकिस्तान, भारत से सिंधु जल संधि पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link