Lucknow City

आकाशवाणी लखनऊ के स्थापना दिवस पर सम्मान की गूंज, CM योगी ने विभूतियों को किया सम्मानित

पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों और लोकसेवा प्रसारकों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री बोले- नींव के पत्थरों को पहचानना गौरव का क्षण

लखनऊ, 3 अप्रैल 2026:

आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों के साथ-साथ आकाशवाणी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ लोकसेवा प्रसारकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मानित होने वाली विभूतियों का योगदान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं है अपितु यह देश, प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाज के नींव के पत्थरों को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना गर्व का विषय है।

WhatsApp Image 2026-04-03 at 9.47.32 AM

कार्यक्रम में साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित (जिनकी ओर से उनके पुत्र अरुण दीक्षित और दिलीप दीक्षित ने सम्मान ग्रहण किया), रंगमंच के क्षेत्र में अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा, चिकित्सक डॉ. सुनील प्रधान सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य नामों को भी मंच पर सम्मान मिला।

इसी क्रम में आकाशवाणी की दशकों की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ लोकसेवा प्रसारकों सुशील राबर्ट बनर्जी, सतीश कुमार ग्रोवर, यज्ञदेव पंडित, विजय कुमार बनर्जी, रज्जन लाल, नवनीत मिश्र, भोलानाथ और केवल कुमार को भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-03 at 9.47.55 AM

इस समारोह ने आकाशवाणी की गौरवशाली विरासत को रेखांकित करने के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान की।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button