CrimeUttar Pradesh

बांगलादेश और नेपाल में चोरी हुए मोबाइल बेचने वाले गिरोह के सरगना और दो सदस्यों को जीआरपी गोरखपुर ने किया गिरफ्तार

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 27 दिसम्बर 2024:

यूपी में जीआरपी गोरखपुर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांगलादेश और नेपाल में चोरी हुए मोबाइल बेचने वाले गिरोह के सरगना और दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से चोरी किए गए मोबाइल फोन को बांगलादेश और नेपाल में बेचने का काम किया जा रहा था। जीआरपी गोरखपुर ने चोरी के मोबाइल की बरामदगी के साथ-साथ गिरोह के सरगना और दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

गिरोह के सरगना ने खुलासा किया कि वह नाबालिक बच्चों को ₹15,000 प्रति माह की सैलरी देकर भारत के भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बाजारों में मोबाइल चोरी करवाता था। जीआरपी पुलिस ने मुखबिरों और सर्विलांस के माध्यम से इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई और मनोज मंडल नामक सरगना को गिरफ्तार किया। मनोज मंडल झारखंड राज्य के थाना तलझारी, जिला साहिबगंज का निवासी है। इसके साथ ही गिरोह के दो अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरोह द्वारा चोरी किए गए मोबाइल को नेपाल और बांगलादेश में बेचने की कई बार रिपोर्ट्स मिली हैं। इस गिरोह के एक और सदस्य का नाम नाबालिग होने के कारण सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे भी गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

जीआरपी गोरखपुर के एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य गोरखपुर मंडलीय कारागार में भेज दिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बड़ी सफलता से पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button