NationalUttar Pradesh

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में लापरवाही…एसएसपी ने सस्पेंड किए तीन सिपाही

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर,8 मार्च 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में गोरखनाथ थाने व लाइन में तैनात तीन सिपाहियों को एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने सस्पेंड कर दिया है। तीनों पासपोर्ट के वैरिफिकेशन में लापरवाही बरत रहे थे।

एसएसपी ने बुलाई बैठक, हिदायत देकर कहा-तय समय में वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट भेजें

ये भी पढ़ें:

एसएसपी ने शुक्रवार की रात पुलिस लाइन के सभागार में एक बैठक बुलाई थी। बैठक में वेरिफिकेशन का कार्य करने वाले तमाम सिपाही भी मौजूद रहे। लापरवाही के मामलों में उन्होंने सवाल पूछे संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई गोरखनाथ थाने पर तैनात सिपाही शशिकांत, दिलीप कुमार भारती और पुलिस लाइन में तैनात मो. फहीम पर की गई। एसएसपी ने
कहा कि पासपोर्ट के सत्यापन से जुड़े सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ काम करें। सत्यापन एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य है। यदि किसी आवेदन में आवेदक कोई जानकारी छिपाता है तो उसकी स्पष्ट रिपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय को जरूर भेजें। सत्यापन को लंबित रखना लापरवाही मानी जाएगी और कार्रवाई भी की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP News: 8 साल से JE भर्ती का इंतजार, 23 विज्ञापनों के बाद भी नहीं आई बारी, युवाओं ने घेरा UPSSSC दफ्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link