NationalUttar Pradesh

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कर्मी ने की शर्मनाक हरकत… किस करने की कोशिश, छात्राओं का प्रदर्शन

लखनऊ, 8 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में हॉस्टल स्टॉफ के युवक ने एक छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत की। फाइन जमा कराने के बहाने एक छात्रा को बुलाया फिर उसे बैड टच कर किस करने की कोशिश की गई। छात्रा ने प्रॉक्टर से इसकी शिकायत की लेकिन लीपापोती होने पर अन्य छात्राएं गुस्से से भड़क उठीं और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस देर रात तक इन्हें मनाती रही लेकिन गुस्सा शांत नहीं करा सकी।

जब्त की गई इलेक्ट्रिक केतली वापस मांग रही थी छात्रा

बीबीएयू की एक छात्रा अपने संघमित्राबहॉस्टल के कमरे में इलेक्ट्रिक केतली का प्रयोग कर रही थी उसका कहना था कि तबियत ठीक न होने पर गर्म पानी के लिए केतली लेकर आई थी लेकिन चेकिंग के दौरान उसकी केतली जब्त कर ली गई। तीन मार्च को उसने केतली वापस मांगी तो कहा गया कि फाइन जमा करने के बाद ही केतली मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

फाइन जमा करने को बुलाया फिर किया बैड टच

Advertisement

इसी के बाद छह मार्च को छात्रा डीन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के ऑफिस में फाइन जमा करने गई। यहां हॉस्टल स्टॉफ का कर्मी विनय मिला। अपने कमरे में अकेले मौजूद विनय ने पहले उसे बैड टच करना शुरू किया विरोध करने पर उसने किस करने की कोशिश की। इस पर छात्रा शोर मचाते हुए बाहर आ गई। छात्रा ने इसकी लिखित शिकायत प्रॉक्टर से की। कार्रवाई करने के बजाय इस मामले को घुमाते हुए छात्रा पर चोरी का आरोप लगाने की कोशिश शुरू हो गई।

नाराज छात्राओं को नहीं मना सकी पुलिस

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की इस हरकत पर हॉस्टल की छात्राओं में आक्रोश फैल गया और रात में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रात लगभग एक बजे पहुंची और नाराज छात्राओं को मनाने की कोशिश की लेकिन कार्रवाई न होने तक प्रदर्शन जारी रहने का एलान कर दिया गया तो पुलिस भी मूकदर्शक बन गई। अब यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट आगे के निर्णय की रणनीति बना रहा है।

ये भी पढ़ें  तेल-गैस संकट गहराएगा ! ईरान ने अमेरिका से कहा... क्षेत्र छोड़ें, यूएई के बंदरगाहों को भी वार्निंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link