Lucknow City

गुटखा विज्ञापनों पर हाईकोर्ट की सख्ती : क्रिकेटर व फिल्मी सितारे भी कटघरे में… CCPA से मांगा जवाब

जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण से मांगा जवाब, कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, सैफ अली खान आदि को भी बनाया गया पक्षकार

लखनऊ, 24 फरवरी 2026:

टेलीविजन पर पान मसाला (गुटखा) के विज्ञापनों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गुटखा कंपनियों के साथ उनके प्रचार में शामिल मशहूर कलाकारों और क्रिकेटरों को भी मामले में पक्षकार बनाया है। अदालत ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) को निर्देश दिया है कि वह अपने पुराने आदेश के पालन की स्थिति पर जवाब दाखिल करे। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को तय की गई है।

दो न्यायाधीश वाली खंडपीठ ने यह निर्देश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव द्वारा दायर जनहित याचिका पर दिया। याचिका में आरोप है कि 2023 में दिए गए प्रत्यावेदन पर अब तक जांच लंबित है, जबकि पान मसाला के विज्ञापन खुलेआम प्रसारित हो रहे हैं।
याचिका में जिन हस्तियों को पक्षकार बनाया गया है उनमें क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल के साथ फिल्मी सितारे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, सैफ अली खान और रणवीर सिंह शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-02-24 at 3.50.18 PM

याची का कहना है कि इनमें से कई हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित हैं। ऐसे में उनके द्वारा पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों का प्रचार समाज में गलत संदेश देता है और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन भी करता है। कोर्ट की सख्ती के बाद अब निगाहें CCPA की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button