Gujarat

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार का में टक्कर के बाद लगी आग, 7 की जिंदा जलकर मौत

गांधी नगर, 18 अगस्त 2025

गुजरात के सुरेंद्रनगर ज़िले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर तेज़ रफ़्तार से जा रही दो कारों की टक्कर हो गई और उनमें आग लग गई। कारों में सवार सात लोग ज़िंदा जल गए। तीन अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 3:30 बजे डेडादरा गाँव के पास हुआ।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुँची ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

वधावन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीबी जडेजा ने मीडिया से घटना के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुरेंद्रनगर जिले के डेडादरा गाँव के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार और टाटा हैरियर एसयूवी के बीच टक्कर के दौरान हुआ। बताया गया है कि दोनों कारें तेज़ रफ़्तार में टकराईं और भीषण आग लग गई, जिसमें सात लोग ज़िंदा जल गए।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस और 108 आपातकालीन टीम मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह पता चला है कि दुर्घटना का कारण अत्यधिक गति थी। उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी जाँच के बाद सामने आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button