Sports

IPL 2026 : दिल्ली ने हार की कगार पर बाजी पलटी… लखनऊ को घर में ही दी पटखनी

इकाना में सजी क्रिकेट प्रेमियों की महफ़िल, चार विकेट जल्दी गिरने के बाद समीर-स्टब्स की 119 रन की साझेदारी ने पलटा मैच, 141 पर सिमटी लखनऊ की पारी, एनगिडी और नटराजन की घातक गेंदबाजी रही अहम

स्पोर्ट्स डेस्क, 2 अप्रैल 2026:

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL का पहला मैच देखने आए प्रशसंकों को रोमांच से मायूस नहीं होना पड़ा। यहां खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुश्किल हालात से निकलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम किया और सीजन में जीत का खाता खोला।

बुधवार को लखनऊ स्थित अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हुआ तभी दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत चमकी। एलएसजी को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाए।

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए। इसके बाद पथुम निसांका भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और एक रन बनाकर लौट गए। नीतीश राणा ने 15 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल भी बिना खाता खोले आउट हो गए। महज 26 रन पर चार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई थी।

WhatsApp Image 2026-04-02 at 1.49.41 AM

ऐसे वक्त पर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तेजी से रन भी जोड़े। पांचवें विकेट pl के लिए 119 रन की साझेदारी ने मैच पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में कर दिया। रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें चार छक्के और पांच चौके शामिल रहे। स्टब्स ने 39 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने बिना जोखिम लिए टीम को जीत तक पहुंचाया।

इससे पहले लखनऊ की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई नजर आई। टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और कप्तान ऋषभ पंत सात रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श ने 35 रन बनाकर पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की, जबकि एडेन मार्करम 11 रन ही बना सके।

WhatsApp Image 2026-04-02 at 1.49.42 AM

मध्यक्रम भी ज्यादा देर टिक नहीं पाया और टीम ने 71 रन तक पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद अब्दुल समद ने मोर्चा संभाला और 25 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने मुकुल चौधरी और शाहबाज अहमद के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। शाहबाज 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मुकुल ने 14 रन जोड़े।

दिल्ली की गेंदबाजी इस मैच में काफी असरदार रही। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट लेकर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। कुलदीप यादव को दो विकेट मिले और अक्षर पटेल ने एक सफलता हासिल की।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button