Lucknow CityUttar Pradesh

लखनऊ-चित्रकूट बस सेवा का आगाज…मंत्री दयाशंकर सिंह व आशीष पटेल ने दिखाई हरी झंडी

लगभग छह घंटे में तय करेगी 247 किमी की दूरी, गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि पर भी होगा ठहराव, शिक्षा व रोजगार क्षेत्र को मिलेगी सुविधा

लखनऊ, 20 फरवरी 2026:

राजधानी स्थित मॉल एवेन्यू वन से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने चित्रकूट के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया। 247 किमी.की दूरी लगभग छह घंटे में तय करने वाली ये बस सेवा धार्मिक, शिक्षा व रोजगार क्षेत्र के लिए सुविधाजनक साबित होगी।

बस सेवा को हरी झंडी दिखाने से पूर्व मंत्री दयाशंकर सिंह व आशीष पटेल ने कहा कि चित्रकूट धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इस नई बस सेवा से लोगों को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर भी जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। दोनो मंत्री परिवहन विभाग के अफसरों के साथ बस पर सवार भी हुए।

Lucknow-Chitrakoot Bus Service Launched for Convenience (1)

परिवहन विभाग के अनुसार, यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है, ताकि क्षेत्रीय संपर्क और अधिक सशक्त हो सके।

लखनऊ-चित्रकूट बस सेवा का समय

सुबह 8:30 बजे आलमबाग से प्रस्थान
10:30 बजे रायबरेली
11:30 बजे उंचाहार
12:15 बजे सिराथू
1:15 बजे राजापुर
2:15 बजे चित्रकूट धाम करवी

– चित्रकूट से आलमबाग

3:30 बजे चित्रकूट धाम करवी से प्रस्थान
4:30 बजे राजापुर
5:30 बजे सिराथू
6:15 बजे उंचाहार
7:15 बजे रायबरेली
9:15 बजे आलमबाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button