लखनऊ, 1 मार्च 2026:
यूपी खकी राजधानी लखनऊ में इस बार होली खेलने के बाद… पानी कहां गया? ये टेंशन नहीं होगी। नगर निगम के जलकल विभाग ने 4 मार्च को शहरभर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किए हैं। मतलब रंग-गुलाल में भीगो, खुलकर होली खेलो-पानी की कमी नहीं होगी।
जलकल विभाग के जीएम कुलदीप सिंह के मुताबिक नगर निगम के तीनों जलकल प्लांट, सभी ओवरहेड टैंक और नलकूप पूरी क्षमता के साथ चालू रहेंगे। होली के दिन सभी जोनों में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक नलकूपों से सीधे जलापूर्ति की जाएगी। इसके बाद ओवरहेड टैंकों से दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पानी मिलेगा। खास बात ये है कि ऐशबाग, बालागंज और तृतीय जलकल कठौता क्षेत्रों में सुबह 5 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे तक तय समय पर पानी की सप्लाई होगी।
जिन इलाकों में हर साल होली पर टैंकर लगाए जाते रहे हैं वहां इस बार भी टैंकरों की व्यवस्था रहेगी ताकि किसी को भी पानी के लिए भटकना न पड़े। अगर फिर भी कहीं पानी या सीवर से जुड़ी दिक्कत आती है तो सभी जोनों के अभियंताओं के मोबाइल नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। नागरिक जलकल विभाग के कंट्रोल रूम के नंबरों 8177054100, 8177054003 व 8177054010 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सीवर संबंधी समस्या के लिए सुएज इंडिया के टोल-फ्री नंबर 18003130522 पर कॉल किया जा सकेगा।
सिर्फ पानी ही नहीं, बिजली को लेकर भी राहत की खबर है। शहर से लेकर गांव तक होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन जारी करने की बात कही है। किसी भी तरह की बिजली कटौती की शिकायत सबसे पहले 1912 पर दर्ज करानी होगी।






