Uttarakhand

दून एसटीएफ व पुलिस की बड़ी कार्रवाई… सुनील राठी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

अवैध पिस्टल बरामद, जेल में बंद गैंगस्टर के नाम पर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का आरोप

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 27 फरवरी 2026:

उत्तराखण्ड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। राजपुर क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर निवासी भानू चौधरी और मुजफ्फरनगर निवासी पारस के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गैंगस्टर सुनील राठी के इशारे पर देहरादून और हरिद्वार की विवादित और महंगी जमीनों में दखल देकर कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहे थे।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी जेल में बंद सुनील राठी के लगातार संपर्क में थे और उसके नाम का डर दिखाकर लोगों को धमकाते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पारस का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। वह पहले मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग से भी जुड़ा रह चुका है और कई संगीन मामलों में वांछित रहा है।

पुलिस ने थाना राजपुर में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान और सख्त निगरानी के चलते अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button