Lucknow City

UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले

प्रमुख सचिव अनुराग यादव को समाज कल्याण विभाग की कमान, कई अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, दो प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई तैनाती

लखनऊ, 30 मार्च 2026:

यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार रात नौ आईएएस अधिकारियों की तैनाती बदल दी। अचानक हुए इस बदलाव से शासन और विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इसके साथ प्रतीक्षारत दो अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एम देवराज को महानिदेशक प्रबंधन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव को समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-03-30 at 10.32.36 AM

इसके साथ ही प्रमुख सचिव सौरभ बाबू को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और यूपी एग्रो से हटाकर विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजा गया है।

टीके शिबु को यूपी एग्रो का अतिरिक्त प्रभार मिला है जबकि प्रतीक्षारत हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सौम्या गुरुरानी को नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. विपिन कुमार मिश्र को राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

मालूम हो कि इससे पहले 18 मार्च को भी तीन आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। लगातार हो रहे इन प्रशासनिक फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली में तेजी और प्रभावशीलता लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button