Lucknow City

बलिदान दिवस: वीरांगना अवंतीबाई को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बृजेश पाठक ने पुष्प अर्पित किए

1857 के संग्राम की वीरांगना को याद कर उनके साहस और बलिदान को किया गया सलाम कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

लखनऊ, 20 मार्च 2026:

रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की यह वीरांगना राष्ट्र स्वाभिमान की अमर प्रतीक हैं। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 2.09.43 PM

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका साहस, नेतृत्व और बलिदान इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन नारी शक्ति और देशभक्ति की मिसाल है। वहीं हजरतगंज स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने वीरांगना के योगदान को याद किया और उनके संघर्ष को प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नीरज सिंह, संजय लोधी, किशन कुमार लोधी, रामशंकर राजपूत, रामकुमार वर्मा, भरत सिंह राजपूत, बृजलाल वर्मा, एसपी तिवारी, सतीश चंद्र तिवारी और विजय राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button