लखनऊ, 22 फरवरी 2026:
राजधानी स्थित सरोजनीनगर के बंगला बाजार में सिने स्टार संजय दत्त ने ‘नेट ज़ीरो सरोजिनी नगर 2040’ का आगाज किया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस कार्यक्रम से पहले संजय दत्त विधायक राजेश्वर सिंह के साथ रोड शो पर निकले। इस दौरान भारी भीड़ ने नारेबाजी व फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य को मुंबइया अंदाज में समझाया तो तालियां गूंज उठीं।
लखनऊ में रविवार को मुंबई से संजय दत्त पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के युवाओं से कहा- ओए मामू, बात सुन। जितने भी मामू यहां खड़े हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का। एक-पौधा लगाने का, दूसरा-पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो खुद की वाट लगाने का। दरअसल इस कार्यक्रम के लिए एक्टर संजय दत्त सरोजनी नगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह के बुलावे पर ही लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए संजय दत्त ने एक किलोमीटर का रोड शो किया। संजय दत्त खुली जीप पर विधायक के साथ सवार हुए। सवार हुए तो फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें संभालने के लिए पुलिस का पसीना छूट गया। पूरे रास्ते संजय दत्त पर बारिश करते रहे। सड़क किनारे घरों की छतों से भी फैंस ने गुलाब बरसाए। संजय दत्त ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया

इस दौरान हुई जनसभा में विधायक राजेश्वर सिंह ने धुरंधर 2 का जिक्र किया और सभी युवाओं को फिल्म देखने को कहा। आगे कहा कि छोटे प्रयास बड़ा प्रभाव लाते हैं। इसी सोच के साथ Net Zero Sarojini Nagar 2040 का निर्माण जन भागीदारी से संभव हो पाया। भावी पीढ़ी को बेहतर कल सौंपना हम सबका दायित्व है। हमें जल और ऊर्जा संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे और अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे।
विधायक ने कार्यक्रम का कांसेप्ट समझाते हुए कहा कि आप मदद के लिए घर पर कचरा अलग करें।
गीला,सूखा, ई-वेस्ट हर दिन, कोई बहाना नहीं। ग्रीन मोबिलिटी चुनें इसके लिए पैदल चलें, साइकिल चलाएं, कारपूल करें, छोटी यात्राओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें। कपड़े के बैग रखें, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को ना कहें। बिना इस्तेमाल की लाइटें बंद करें, LED बल्ब और एनर्जी बचाने वाले अप्लायंसेज का इस्तेमाल करें। टपकते नल ठीक करें, पानी का ध्यान से इस्तेमाल करें। पेड़ उगाएं और पार्कों की देखभाल भी करें, लोकल ग्रीन ड्राइव को सपोर्ट करें।







