Prayagraj

प्रयागराज : गंगा में नहाने गई थी बच्चों की टोली…डूब रहे दोस्त को बचाने में 4 बच्चों की मौत

मांडा के बामपुर घाट पर हुआ हादसा, तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद सभी शव बरामद, गांव में पसरा मातम

प्रयागराज, 27 मार्च 2026:

जिले में गंगा किनारे मांडा के बामपुर घाट पर शुक्रवार सुबह 4 बच्चे नदी में डूब गए। दोस्तों को बचाने के प्रयास में सभी एक-एक कर गहरे पानी में समा गए। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू अभियान में सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए।

मृतकों की पहचान कुनाल (13), निहाल (10), ऋषभ (10) और दीपक (17) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर परिवार और गांव वाले तुरंत घाट पर पहुंचे। रेस्क्यू में शामिल बच्चों के साथ नहाने आए अमन ने बताया कि हम सब नौ दोस्त एक साथ नहाने गए थे। इसी दौरान कान्हा और निहाल डूबने लगे। दोस्त को बचाने के लिए बाकी बच्चे उनके पास गए और सभी डूब गए।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 4.09.07 PM

मृतकों में मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव निवासी अनिल कुमार के बेटे कुनाल और निहाल, राजाराम के बेटे दीपक तथा कमलेश कुमार का बेटा ऋषभ शामिल है। मौके पर ग्रामीणों का भारी मजमा लगा रहा। मेजा एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव, मेजा एसीपी एसपी उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button