National

आज से बदले नियम… टोल, इनकम टैक्स, सैलरी से टिकट कैंसिलेशन तक लंबी लिस्ट, जानें डिटेल

आज से लागू कई अहम नियमों का असर आम लोगों की जेब, निवेश और रोजमर्रा के खर्च पर दिखेगा, बैंकिंग, टैक्स, शेयर बाजार और सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव से खर्च बढ़ने और टेक होम घटने की आशंका

न्यूज डेस्क, 1 अप्रैल 2026:

नए वित्तीय साल की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब, सैलरी, निवेश और खर्च को प्रभावित करेंगे। बैंकिंग से लेकर टोल टैक्स, इनकम टैक्स, एटीएम, कमर्शियल गैस, शेयर बाजार और रेलवे तक कई नियम बदले हैं। इनकी लंबी लिस्ट है आइए जानते हैं इनकी डिटेल।

5 से 30 रूपए तक बढ़ा टोल टैक्स

आज से टोल प्लाजा पर कैशलेस सिस्टम लागू कर दिया गया है। वाहन चालकों को टोल टैक्स केवल डिजिटल माध्यम से ही देना होगा। वहीं नेशनल हाइवे व एक्सप्रेसवे पर आपको बढ़ा हुआ टोल टैक्स अदा करना होगा। हालांकि इस वृद्धि को आधी रात के बाद लागू कर दिया गया। इसके तहत छोटे वाहनों पर 5 से 10 रुपये और बड़े वाहनों पर 20 से 30 रुपये तक बढ़ोतरी लागू की गई है।

LPG कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े, घरेलू की कीमतों में भी बदलाव की आशंका

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी के चलते कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,078.50 रुपये हो गई है. इससे पहले 1 मार्च को 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 114.50 रुपये बढ़ाए गए थे। ऐसे में वैश्विक तनाव का यही हाल रहा तो रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

नया इनकम टैक्स कानून लागू

आज से ही नया इनकम टैक्स कानून लागू हो गया है, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा। अब फाइनेंशियल ईयर की जगह टैक्स ईयर शब्द इस्तेमाल होगा। सैलरी स्ट्रक्चर और HRA से जुड़े नियमों में भी बदलाव की संभावना है, जिसका असर कर्मचारियों की टैक्स प्लानिंग पर पड़ेगा।

ATM और कैश निकासी के नियम

अब HDFC बैंक के ग्राहक अगर UPI के जरिए ATM से कैश निकालते हैं तो यह भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये के साथ टैक्स देना होगा। वहीं PNB ने कुछ कार्डधारकों के लिए रोजाना कैश निकालने की सीमा 1 लाख से घटाकर 50 हजार कर दी है।

शेयर बाजार में ट्रेडिंग व रोड पर FASTag पास महंगा

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में ट्रेडिंग अब पहले से महंगी हो गई है। फ्यूचर्स पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स 150 फीसदी और ऑप्शंस पर 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। इसका असर खासकर एक्टिव ट्रेडर्स पर दिखेगा। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए FASTag का सालाना पास महंगा हो गया है। 200 ट्रिप वाले पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है।

नया लेबर कोड और सैलरी स्ट्रक्चर

नए लेबर कोड के तहत कंपनियों को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कुल सैलरी का कम से कम 50 फीसदी रखना होगा। इससे पीएफ में योगदान बढ़ेगा, लेकिन हाथ में मिलने वाली सैलरी कम हो सकती है।

PAN कार्ड से जुड़े सख्त नियम

अब नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार के साथ एक और दस्तावेज देना जरूरी होगा। इसके अलावा बड़े लेनदेन में पैन अनिवार्य कर दिया गया है। 10 लाख से ज्यादा कैश जमा, 5 लाख से ज्यादा की गाड़ी खरीद, होटल या रेस्टोरेंट में 1 लाख से ज्यादा खर्च और 20 लाख तक की प्रॉपर्टी खरीद में पैन दिखाना जरूरी होगा।

रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम सख्त

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन के नियम कड़े कर दिए हैं। ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल नहीं करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25 फीसदी और 8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50 फीसदी किराया काटा जाएगा।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button