Lucknow City

सिन्धी समाज दस दिन मनाएगा भगवान झूलेलाल जयंती का उत्सव… निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए बैठकों का आयोजन जारी, स्कूटर रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाने की रूपरेखा तैयार

लखनऊ, 27 फरवरी 2026:

भगवान झूलेलाल जयंती को भव्य रूप देने के लिए राजधानी में सिन्धी समाज पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार आयोजित बैठकों में कार्यक्रम को यादगार बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार जयंती पर राजधानी लखनऊ में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो सिन्धी बाहुल्य इलाकों से होकर गुजरेगी।

शोभा यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। बड़ी संख्या में महिलाएं स्कूटर रैली के रूप में शामिल होंगी। यात्रा के दौरान सिन्धी डांडिया नृत्य, सिन्धी भांगड़ा और भगवान झूलेलाल की विशाल प्रतिमा मुख्य आकर्षण रहेगी। शहर में जगह जगह स्वागत द्वार भी लगाए जाएंगे।

कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपने सुझाव रखे और आयोजन को भव्य बनाने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को जयंती से दस दिन पहले से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान शिव शांति आश्रम, वीआईपी रोड, गोदड़ी वाला धाम सेवा मंडल, एस एस धाम एलडीए अलीगंज, पूज्य सिन्धी पंचायत विकास नगर, शुभम सिटी झूलेलाल मंदिर, पूज्य झूलेलाल पंचायत मवैया, झूले मंदिर राजाजीपुरम, सिंधु नगर सिन्धी पंचायत कृष्णानगर, इंदिरा नगर झूलेलाल मंदिर और हरिओम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में रोज पूजा अर्चना और भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

जयंती मेले में स्वादिष्ट पकवानों और पारंपरिक व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में मोहन दास लदानी, नानक चंद लखमानी, राजा राम भावनानी, मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी, सुरेश छबलानी, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, हंसराज राजपाल, सुदाम चंद, विक्की दयालानी, आनंद खत्री, भीमेश अठवानी, कपिल सवलानी, मुकेश केवलानी, नितेश मद्यान, पुनीत बतरा, इंदर कालाणी, चरण आहूजा, पुलकित राजपाल, राजा राजपाल, मुखी कन्हैयालाल चांदवानी, संतोष हिरवानी व समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button