Barabanki City

व्हाट्सएप मैसेज में लिखा सुसाइड नोट…देवा आया लखनऊ का कारोबारी लापता

मैसेज में कहा हमारी वजह से कुछ बिके ये ठीक नहीं, बाइक व पर्स के साथ कहां-कहां पैसे बकाया हैं जानकारी दी, कहा-मैं इंदिरा नहर में कूद गया हूं, गुडंबा निवासी पिता ने दर्ज कराया केस

बाराबंकी, 23 फरवरी 2026:

लखनऊ गुडंबा से देवा आया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता के नाम बहन के व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में उसने साफतौर पर एक सुसाइड नोट भेजा। बेटे को खोजने के बाद थके हारे पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बसहा निवासी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा शिवम शुक्ला उर्फ बाबू शुक्ला, उम्र करीब 22 वर्ष, मोटरसाइकिल से प्लाई की कटिंग लेने माती पुल के पास सूरज कबाड़ की दुकान गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।परिजनों के अनुसार शाम 7 बजकर 51 मिनट पर शिवम ने अपने मोबाइल से छोटी बहन के व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा।

संदेश में उसने लिखा कि माती पुल ढलान के पास सूरज शटरिंग कबाड़ की दुकान पर उसकी मोटरसाइकिल खड़ी है और मोबाइल व पर्स गाड़ी की डिग्गी में रखे हैं। साथ ही उसने यह भी लिखा कि वह माती से इंदिरानगर की तरफ कूद गया है और उसे ढूंढने के लिए परेशान न हों। संदेश में कहा गया कि कारोबार उसके वश का नहीं उसकी वजह से कुछ बिके ये ठीक नहीं। उसने दो लोगों के नाम भी बताए जिनसे रकम लेनी है।

मैसेज मिलते ही परिवार ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है, मगर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। देवा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button