Sports

टी-20 वर्ल्ड कप : ईडन गार्डेंस में भारत ने जीता सेमीफाइनल का टिकट, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 50 गेंदों में खेली 97 रनों की तूफानी पारी, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महामुकाबला

लखनऊ, 1 मार्च 2026 :

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को सुपर 8 का अंतिम मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप के लिए सभी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम भी तय हो गए हैं। अब भारत 5 मार्च को सेमीफाइनल का मुकाबाल वानखेड़े में इंगलैंड से खेलेगा।

वहीं इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। 196 रन के इस टारगेट को टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। वहीं भारत की तरफ से संजू सैमसन ने ताबतोड़ बल्लेबााजी करते हुए 50 बॉल 97 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जमाए। संजू की यह पारी रन चेज में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास भी रच दिया। यह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा रन चेज है। वहीं इस मैदान पर भी टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा रन चेज है।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 11.43.28 PM

वहीं वेस्टइंडीज की पारी की बात करें तो वहां शाई होप और रोस्टन चेज के बीच पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। कप्तान होप ने इस मैच में टीम के लिए धीमी पारी खेली वह 33 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेटमायर और चेज ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। हेटमायर ने 12 बॉल में 27 रन बनाए। वहीं चेज ने 25 बॉल में 40 रन की पारी खेली।

इस मैच में विंडीज टीम के लिए रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। पॉवेल ने 19 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 2 चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाज अंत तक नॉटआउट रहे और उनके बीच 35 बॉल पर 76 रन की अटूट साझेदारी हुई।

कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से निराश किया। वह 11 बॉल में दो चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ईशान ने भी 6 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 35 बॉल पर 58 रन की पार्टनरशिप हुई। सूर्या भी 16 बॉल पर 18 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हार्दिक ने 14 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे और संजू सैमसन नाबाद लौटे। सैमसन 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। दुबे ने 4 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button