Gorakhpur

समावर्तन समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान…पारंपरिक वेशभूषा बनी आकर्षण

गोरखपुर के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में 19वें समावर्तन संस्कार समारोह का आयोजन विभिन्न संकायों के टॉपर छात्रों को मिली अलग-अलग उपाधि

गोरखपुर, 31 मार्च 2026:

जंगल धूसड़ क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय में आयोजित 19वें समावर्तन संस्कार समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। अलग- अलग संकायों और पाठ्यक्रमों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। खास मेहमान डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि छात्र अपने ज्ञान का उपयोग समाज कल्याण के लिए करें।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, इसके बाद विद्यार्थियों को समावर्तन संकल्प दिलाया गया। समारोह के दौरान छात्रों की पारंपरिक वेशभूषा खास आकर्षण रही। छात्र केसरिया कुर्ता और सफेद धोती में नजर आए, जबकि छात्राएं केसरिया साड़ी में दिखीं। डॉ. संजय ने गाउन की जगह पहनी गई ड्रेस की सराहना की

WhatsApp Image 2026-03-31 at 6.02.54 PM

महाविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का महाराणा प्रताप सम्मान विनय सिंह को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ छात्रावासी के रूप में अभिनव सिंह को योगीराज बाबा गंभीरनाथ सम्मान मिला। परास्नातक स्तर पर धीरज यादव को महर्षि कणाद सम्मान से नवाजा गया।

स्नातक स्तर पर कला संकाय से गरिमा यादव, विज्ञान संकाय से दीपा गोंड, वाणिज्य संकाय से वंशदीप रॉय और कंप्यूटर संकाय से आयुष श्रीवास्तव को श्रेष्ठ विद्यार्थी का सम्मान मिला। बीएड संकाय में नेहा सिंह को डॉ. राधाकृष्णन सम्मान दिया गया।

प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। सिलाई कढ़ाई में सीमा, कंप्यूटर प्रशिक्षण में महेश्वर प्रताप सिंह, संगीत में श्रेया रंजन, जीवन मूल्य पाठ्यक्रम में शिवांगी रंजन और ‘हमारे पूर्वज’ पाठ्यक्रम में शालिनी चौहान को सम्मानित किया गया। आपदा और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन में आशुतोष चौबे को मेजर सोमनाथ शर्मा सम्मान मिला। डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी, योगी कमलनाथ और डॉ. रेखा माहेश्वरी समेत कई शिक्षाविद और शहर के लोग मौजूद रहे। संचालन शिवानी सिंह ने किया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button