Sitapur City

सरकारी स्कूल के अंदर मिला शिक्षक का शव…एक दिन पहले विभाग ने दिया था ये नोटिस

फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षक की नौकरी हथियाने के आरोप में विभाग कर रहा है कार्रवाई, बिसवा के बागीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक को मिला था सेवा समाप्ति का नोटिस

सीतापुर, 7 फरवरी 2026:

ब्लॉक व थाना बिसवा क्षेत्र के स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भागीपुर में तैनात एक शिक्षक का शव क्लासरूम में पड़ा देखा गया। वह अक्सर विद्यालय में ही रहता था। सुबह बाहर न निकलने पर घटना का पता चला। विभाग ने उन्हें फर्जी शिक्षक मानते हुए एक दिन पहले ही सेवा समाप्ति का नोटिस दिया था।

बता दें कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षक की नौकरी पाने के सत्यापन के दौरान पिछले वर्ष दो दर्जन मामले पकड़े गए थे। संबंधित शिक्षकों पर निलंबन व एफआईआर की कार्रवाई की गई थी। वहीं सेवा समाप्ति के लिए विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। बागीपुर स्थित विद्यालय में तैनात आगरा के खेरागढ़ निवासी दारा सिंह को भी एक दिन पहले नोटिस मिली थी।

बताया गया कि दारा सिंह जुलाई 2024 से कंपोजिट विद्यालय भागीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। नियुक्ति के बाद से ही उनके शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन हुआ गड़बड़ी मिलने पर उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। मानसिक तनाव पहले से था सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने पर वो और सहम गए।

फिलहाल इसी तनाव के कारण अक्सर विद्यालय में ही रुक जाते थे। सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिसवां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया। वो अचेत अवस्था मे पड़े थे किसी चोट के निशान नहीं थे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को दे दी है।क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button