राकेश कुमार वर्मा
राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस, दैनिक जागरण (आई नेक्स्ट), अमर उजाला आदि राष्ट्रीय समाचार पत्रों में रिपोर्टिंग और संपादन का लंबा अनुभव है। डेढ़ दशक से अधिक समय तक क्राइम रिपोर्टिंग की। अपराध की खोजी रिपोर्टिंग के चलते एक अलग पहचान बनाई। स्पेशल खबरों के लिए सम्मान मिला। राकेश कुमार वर्मा राजनीतिक विश्लेषण और अंतर्दृष्टि के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ है। पिछले तीन दशकों में उन्होंने प्रदेश की अधिकांश महत्वपूर्ण घटनाओं को नजदीक से कवर किया है। शासन-प्रशासन की खबरों के साथ मुख्यमंत्री के फील्ड भ्रमण और कार्यक्रमों की धारदार रिपोर्टिंग पहचान रही। जनसत्ता एक्सप्रेस, आई नेक्स्ट और अमर उजाला में इंटर्न्स का मार्गदर्शन भी किया है।
पत्रकारिता के साथ-साथ राकेश कुमार वर्मा एक संवेदनशील रंगकर्मी भी हैं। इन्होंने हिंदी रंगमंच के जाने माने निर्देशकों के नाटकों में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। बतौर सहायक कार्य और नाट्य लेखन भी किया। इसके साथ लखनऊ दूरदर्शन के धारावाहिकों और फिल्म में अभिनय किया।