Lucknow City

कॉलेज में दिखी बसंत पंचमी की धूम…मां सरस्वती, बुद्ध व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा छात्रों को मिलेगा ज्ञान,करुणा व समानता का संदेश विद्यालय परिसर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 23 जनवरी 2026:

बसंत पंचमी के पर्व पर कुंडरा कला स्थित नव जागृति इंटर कॉलेज में मां सरस्वती, भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने छात्रों को सम्बोधित किया।

प्रतिमाओं का अनावरण कर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कौशल किशोर ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा में समानता, नैतिकता और बौद्धिक जागरूकता का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिमाएं विद्यार्थियों को ज्ञान, करुणा और सामाजिक चेतना की प्रेरणा देंगी। प्रतिमाओं के अनावरण के बाद मां सरस्वती की विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 5.32.48 PM

विद्यालय के प्रबंधक अयोध्या प्रसाद के साथ कार्यक्रम में विधायक जय देवी कौशल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष विकास किशोर, मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, माल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम कुमार रही, मलिहाबाद ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, अतुल करण यादव, श्यामलाल तूफानी, राजेंद्र लहरी, लल्ला यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। संचालन विनय प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button