Sports

विश्वविजेता टीम के खिलाड़ी ने दिखाया बड़ा दिल… अर्शदीप की ‘सॉरी’ व मिचेल की मुस्कान पर फिदा हुए फैंस

T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में विश्वविजेता टीम इंडिया के प्लेयर ने दिखाया बड़ा दिल, मिचेल को थ्रो लगने के बाद बना था हल्का तनाव, दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर खत्म किया मामला

स्पोर्ट्स डेस्क 10 मार्च 2026:

T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच एक पल ऐसा आया जब मैदान पर हल्की टेंशन दिखी। हालांकि मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप ने मिचेल से मिलकर सॉरी कहा और पूरे मामले पर अपनी बात भी रखी।

यह पल आया न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में। अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की एक गेंद पर मिचेल ने डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद पिच पर उछलते हुए अर्शदीप की ओर चली गई। इसके बाद अर्शदीप ने गेंद उठाकर विकेट की तरफ थ्रो करने की कोशिश की, लेकिन गेंद दिशा बदलकर मिचेल की जांघ पर जा लगी।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 1.50.06 PM

गेंद लगने के बाद मिचेल नाराज नजर आए और उन्होंने अर्शदीप की ओर इशारा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जताई। कुछ देर के लिए मैदान का माहौल गर्म होता दिखा। उसी समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल से बात कर स्थिति को शांत कराया। अंपायर ने भी अर्शदीप से बातचीत की। दरअसल उस समय किया गया थ्रो जरूरी नहीं माना जा रहा था, इसलिए इस पर थोड़ी बहस भी हुई। हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा और खेल जारी रहा।

मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह खुद मिचेल के पास गए और उनसे सॉरी कहा। बाद में उन्होंने बताया कि थ्रो जानबूझकर नहीं था। उनके मुताबिक गेंद फेंकते समय उसमें हल्का रिवर्स स्विंग हो गया और वह मिचेल को लग गई।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 1.50.05 PM

अर्शदीप ने कहा कि वह तुरंत मिचेल के पास गए और उनसे माफी मांगी। दोनों खिलाड़ियों ने आपस में बात कर मामला वहीं खत्म कर दिया। बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने मैच के दौरान हुई छोटी घटना में छिपी खेल भावना को सभी ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button