Sitapur City

नेशनल पावरलिफ्टिंग में दम दिखाएंगीं सीतापुर की तीन छात्राएं…चैंपियनशिप की तैयारी तेज

तयबा, शाविका और हर्षदीप का हुआ चयन, 12 से 15 मई को चेन्नई में होगा आयोजन, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय डिग्री कॉलेज की हैं छात्राएं

सीतापुर, 31 मार्च 2026:

पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय डिग्री कॉलेज की तीन छात्राएं तैयबा साहिबा, शाविका शिशोदिया और हर्षदीप कौर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 मई तक चेन्नई में होगा।

तीनों छात्राएं अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। 84 किलोग्राम में एमकॉम की तैयबा, 69 किलोग्राम में बीए की शाविका और 63 किलोग्राम में बीकॉम की हर्षदीप अपनी ताकत दिखाएंगी। पिछले कई महीनों से छात्राओं की तैयारी चल रही थी। उनकी लगन और रुचि को देखकर कालेज के जिम में पावरलिफ्टिंग की सुविधाएं बढ़ाईं गईं।

इसके बाद खेल शिक्षक ने नियमित प्रशिक्षण शुरू किया, जिससे छात्राओं की प्रतिभा निखरी। 28 मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध स्कूलों की नौ छात्राएं चयनित हुई हैं, जिनमें ये तीन सीतापुर की छात्राएं भी शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. राजीव द्विवेदी ने बताया कि यदि छात्राएं पदक जीतती हैं तो सरकारी नौकरी में खेल कोटा से उनका चयन आसान होगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button