लखनऊ, 6 फरवरी 2026:
वैदिक ज्योतिष का बेहद शुभ रूचक राजयोग आज बन रहा है और मंगल के अपनी उच्च राशि मकर में स्थित होने से इसे पंच महापुरुष योग कहा जाता है। इस योग को शक्ति, साहस, धन और उच्च पद का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में इसका प्रभाव पड़ता है, सेना, पुलिस समेत उन्हें करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और नेतृत्व के अवसर मिलते हैं। आज मेष, मिथुन, सिंह सहित कई राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है।
मेष और वृष: सहयोग और निर्णय देंगे सफलता
मेष राशि के जातकों को आज परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों की मदद से करियर में नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक लोन लेने की स्थिति बन सकती है, ऐसे में सोच समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। वहीं वृष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन निर्णय लेने की क्षमता से रुके काम तेजी से पूरे होंगे। जो खर्च आज किया जाएगा, वह आगे चलकर लाभ देगा।
कर्क और मिथुन: मेहनत और भाग्य का मजबूत साथ
कर्क राशि वालों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलने के साथ संतान और ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधी परेशान रहेंगे। मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, लेकिन इसके साथ ही अचानक धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और संतान से खुशी की खबर मिल सकती है।
सिंह और कन्या: संभलकर बोलें, धन के संकेत मजबूत
सिंह राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा। सुबह मानसिक दबाव रह सकता है, लेकिन माता पिता के आशीर्वाद से हालात सुधरेंगे। ससुराल पक्ष से तनाव की संभावना है, इसलिए शब्दों का चयन सोच समझकर करें। वहीं कन्या राशि के लोग आज कठिन से कठिन काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापार में धन लाभ के मजबूत संकेत हैं, लेकिन फिजूल खर्च से बचना जरूरी होगा।
तुला और वृश्चिक: निवेश और जीत के योग
तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी है। संपत्ति में बढ़ोतरी के साथ नए अधिकार मिल सकते हैं। निवेश या नए काम की शुरुआत फायदेमंद रहेगी। गुरुजनों का सम्मान भाग्य को मजबूत करेगा। वृश्चिक राशि वालों को दिन की शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम तक आय के नए रास्ते खुलेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
धनु और मकर: मान सम्मान और आर्थिक मजबूती
धनु राशि के जातकों का झुकाव आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों की ओर रहेगा। दान पुण्य से मान सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि शाम को सेहत का ध्यान रखें। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नए निवेश से भी फायदा होने के संकेत हैं।
कुंभ और मीन: खर्च और प्रतिष्ठा दोनों पर नजर
कुंभ राशि वालों को आज खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, वरना परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें, विश्वासघात की संभावना बन रही है। शाम के समय लाभकारी यात्रा हो सकती है। वहीं मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा, समाज में छवि मजबूत होगी और परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।






