Uttarakhand

उत्तराखंड: सीएम आवास से सचिवालय तक फहराया तिरंगा, विकास व सुशासन का संदेश

गणतंत्र दिवस पर सीएम धामी ने संविधान निर्माताओं को किया नमन, मुख्य सचिव ने बताया संकल्प और संघर्ष का प्रतीक, सूचना विभाग की झांकी को लगातार तीसरी बार पहला स्थान

देहरादून, 26 जनवरी 2026:

उत्तराखंड में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय, सूचना भवन और कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा, जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के संकल्प को दोहराया गया।

मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माताओं व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, कृषि और रोजगार जैसे क्षेत्रों में योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.53.56 PM

सचिवालय में मुख्य सचिव ने फहराया ध्वज, कर्मचारियों को दिया सेवा का संदेश

सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए वर्ष 2026 अहम है, क्योंकि राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह नया चरण है, जिसमें परिणाम आधारित शासन को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने अनुशासन, समयबद्धता, नागरिकों के प्रति सम्मान और नैतिक आचरण को प्रशासन की पहचान बताया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.52.50 PM

सूचना भवन में अधिकारियों को दिलाई शपथ

सूचना भवन परिसर में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा तथा एकता- अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। लोकसेवकों का दायित्व है कि वे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करें और राज्य की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम में अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.53.57 PM

परेड ग्राउंड में सूचना विभाग की झांकी फिर बनी नंबर-1

परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया। झांकी का विषय रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन रहा। झांकी में उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ तीर्थाटन और पर्यटन से जुड़े पहलुओं को दर्शाया गया। इसमें मुखवा स्थित गंगा मंदिर, खरसाली स्थित यमुना मंदिर, होम स्टे योजना, आयुर्वेद आधारित पहचान और राज्य की प्रगति को प्रतीकात्मक स्तंभों के जरिए प्रस्तुत किया गया। साथ ही पार्श्व भाग में राज्य में लागू नए कानूनों को भी दर्शाया गया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.52.51 PM

कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला सम्मान

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक व जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल, प्रशासनिक अधिकारी हरीश पाण्डेय मौजूद रहे। सम्मानित कर्मचारियों में रजनी नेगी, शशि उनियाल, निर्मला पंत, हेमा बिष्ट, कैलाश पाण्डेय, हरी शंकर, सर्वेन्द्र सिंह नेगी, अजय रावत, किरन रानी, विपुल बहुगुणा, आशीष जोशी, अनुज कुमार, निधी टम्टा, दिनेश वर्मा, अमित भट्ट, गौरव रावत, शमीम अन्जुम जैदी, जगदम्बा रतूड़ी, जोगेन्द्र सिंह, योगेश सुन्दरियाल, आत्मा राम शर्मा, मयंक जोशी, मनोज कुकरेती, दीवान सिंह शर्मा, बाबर खान, सूचना विभाग के इन्द्रेश, अभिषेक, मुकुल और सुरेन्द्र कोठारी शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 3.52.51 PM (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button