Uttar Pradesh

भीड़ के बीच ट्रॉली बैग में 35 लाख कैश संग मिला संदिग्ध रेल यात्री, हवाला रैकेट से कनेक्शन का शक

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 6 जुलाई 2025:

यूपी के वाराणसी रेलवे स्टेशन पर GRP ने ओल्ड फुट ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध यात्री के ट्रॉली बैग से 35 लाख रुपये की मोटी रकम बरामद की है। इसके पीछे हवाला कारोबार की आशंका जताई जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जीआरपी द्वारा पकड़े गए संदिग्ध सोनू शर्मा के पास से न केवल भारी मात्रा में नकदी मिली, बल्कि तीन 1 रुपये के नोट भी बरामद हुए हैं। ये नोट हवाला कारोबार में पहचान के लिए इस्तेमाल होते हैं। सासाराम (बिहार) की ओर जाने के लिए यहां पहुंचा संदिग्ध इतनी बड़ी रकम का कोई वैध स्रोत या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि एक रुपये की नोट का इस्तेमाल टोकन के तौर पर किया गया। बनारस आकर ये रकम तीन एजेंट से ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को इन्फॉर्म किया गया। अब GRP और आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रहस्यमयी रकम के पीछे छिपे हवाला नेटवर्क की परतें उघाड़ने में जुट गई है। सावन की भीड़ के बीच रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button