PoliticsUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : नगर पालिका पलिया के अध्यक्ष पद पर भाजपा की लक्ष्मी देवी जीतीं

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 19 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद में नगर पालिका परिषद पलिया के अध्यक्ष पद पर हुए उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 126 मतों से सपा प्रत्याशी को पराजित किया।

दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन

उपचुनाव के तहत 17 दिसंबर को मतदान कराया गया था। इसमें 18791 मत पड़े थे। उनकी गुरुवार को गिनती हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गप्ता को 6330 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे सपा के महमूद हुसैन खां को 6204 वोट हासिल हुए। निर्दलीय आलोक मिश्र को 5594, कांग्रेस प्रत्याशी मोइन अहमद को 314, निर्दलीय अली जान को 224, कुंता अग्रवाल को 89 तथा ज्ञान प्रकाश को 23 मत मिले। नोटा पर 12 मत पड़े।

ये भी पढ़ें  आगरा के बरहन में 5 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link