National

राजा रघुवंशी हत्या मामले में पुलिस को पहले से मिली थी बड़ी जानकारी

इंदौर, 9 जून 2025:
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या की जानकारी पुलिस को पहले ही एक शख्स ने दी थी, जो अब सही साबित हुई है। पुलिस के मुताबिक राजा की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही शातिराना तरीके से प्लान बनाकर भाड़े के किलर्स से करवाई थी। सोनम के प्रेमी का भी इस हत्या में हाथ था।

राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को मेघालय के शिलॉन्ग के घने जंगलों में झरने के पास मिली थी। सोनम पहले यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार हुई, जबकि पुलिस उसे तलाश रही थी। इस बीच एक टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पडे ने पुलिस को 17 दिन पहले राजा और सोनम की हत्या के संदर्भ में बड़ा हिंट दिया था। अल्बर्ट ने बताया कि उन्होंने कपल को मावलाखैत गांव की ओर 3,000 सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था, उनके साथ तीन पुरुष भी थे, जिन्हें उन्होंने पर्यटक समझा था।

22 मई को कपल मावलाखैत गांव पहुंचा था और वहां से नोंग्रियाट गांव में ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के लिए गया था। दोनों 23 मई से लापता थे। कपल ने होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन से उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि सोनम ने इस पूरी योजना को अंजाम दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजा की हत्या नए हथियार से की गई थी। सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई तथ्य सामने आए हैं, जिनमें हत्या की योजना और आरोपियों की पहचान शामिल है। इस मामले में पुलिस ने सोनम, उसके प्रेमी और तीन सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की अभी तलाश जारी है।

इस मर्डर केस की कहानी में कई मोड़ हैं और पूरे देश में इस चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जांच अभी भी जारी है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button