Lucknow CityUttar Pradesh

92 जोड़ों का सामूहिक विवाह : नशा मुक्त जीवन का संदेश, साथ में नई शुरुआत की सौगात

लखनऊ के मलिहाबाद में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने नवदम्पतियों से नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 18 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 जोड़ों का भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मलिहाबाद रजवाड़ा लॉन में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर रहे। उन्होंने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए नशा-मुक्त जीवन अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मलिहाबाद विकास खंड के विभिन्न गांवों से आए 92 जोड़ों का विवाह कराया गया। सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए गद्दा, तकिया, बैग, गहने सहित जरूरी उपहार सामग्री प्रदान की गई। आयोजन स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होने से पूरे माहौल में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

92 Couples Tie the Knot A Celebration of Love (1)

मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी भावना का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक ढंग से संपन्न कराने के लिए सरकार सहायता प्रदान कर रही है।

योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 65 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। 25 हजार रुपये उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये विवाह व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। इससे नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल जीवन की शुरुआत का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, प्रतिनिधि मीनू वर्मा, बीडीओ अनूप कुमार, एडीओ समाज कल्याण प्रदीप कुमार, प्रधान सर्वेश रावत सहित सभी पंचायतों के सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button