Uttarakhand

Bridge Inauguration: तेली स्रोत पर बना नया पुल, अब बारिश में नहीं रुकेगा कोटद्वार का रास्ता

तीन दशक पुरानी जरूरत पूरी होने का दावा, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डबल लेन पुल शुरू, रोजाना पांच से दस हजार लोगों को मिलेगा आसान आवागमन, कई गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, पुल से इलाके की प्रोग्रेस के साथ स्थानीय कारोबार को भी मिलेगी रफ्तार

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 28 जून 2026:

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कोटद्वार से किशनपुरी व चिल्लरखाल मार्ग पर तेली स्रोत नदी के ऊपर बने 30 मीटर स्पैन डबल लेन पुल का रविवार को विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने लोकार्पण किया। करीब 2.37 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के शुरू होने के बाद इलाके के हजारों लोगों को पूरे साल सुरक्षित, आसान और निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि यह पुल लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत था। इसके चालू होने से रोजाना करीब पांच से दस हजार लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। खासकर बारिश के मौसम में तेली स्रोत नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब उससे काफी राहत मिलेगी।
kotdwar-ritu-khanduri-inaugurates-new-teli-srot-bridge-uttarakhand (2)

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि पुल बनने से किशनपुर, त्रिलोकपुर, लोकमणिपुर, रामदयालपुर, हल्दूखाता, मनदेवपुर, दलीपपुर समेत आसपास के कई गांवों का संपर्क पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगा। इससे लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल समेत बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक अच्छी सड़क, पुल और दूसरी जरूरी सुविधाएं पहुंचें, ताकि विकास का फायदा हर व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में विमला प्रसाद शुक्ला, आशीष रावत, शशि बाला केस्टवाल, सुमन कोटनाला, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, भैरव दत्त सती, जेपी बहुखंडी, अमित नेगी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गैस संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा...सीएम विवेकाधीन कोष के प्रयोग पर भी दागे सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link